छत्तीसगढ़

स्टेशन और ट्रेनों में बांटे जा रहे ORS, प्लेटफॉर्म पर शुरू हुआ मिस्टिंग शावर

बिलासपुर भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए बिलासपुर रेल मंडल ने विशेष पहल शुरू की है। अब स्टेशनों और ट्रेनों में जरूरतमंद यात्रियों को ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि डिहाइड्रेशन जैसी समस्या से तुरंत राहत मिल सके।

गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी तेजी से बढ़ती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए टिकट जांच स्टाफ यात्रियों को आवश्यकता अनुसार ओआरएस वितरित कर रहा है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को यात्रा के दौरान सुरक्षित और स्वस्थ रखना है।

इसी तरह रेल मंडल ने स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में वाटर कूलर और पेयजल नल की व्यवस्था सुनिश्चित की है, जिससे यात्रियों को स्वच्छ और ठंडा पानी मिल सके। इसके अलावा सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी समूहों के सहयोग से कई स्टेशनों पर मुफ्त ठंडा पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

यात्रियों को गर्मी से राहत देने के लिए बिलासपुर के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अत्याधुनिक मिस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। परीक्षण के बाद इसे शुरू कर दिया गया है। इस सिस्टम के जरिए प्लेटफॉर्म पर ठंडी पानी की महीन फुहार छोड़ी जाती है, जिससे वातावरण ठंडा और आरामदायक बना रहता है।

मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में इस सुविधा के संचालन और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि पूरी गर्मी के दौरान यह व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहेगी, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

Source link

Related posts

15 अगस्त के पहले जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करे, झूठे मुकदमे वापस ले सरकार

पहले बढ़ेगी गर्मी, फिर गिरेगा पारा : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल असर

बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

Leave a Comment

error: Content is protected !!