कोरबा

कोरबा: दोस्तों से लगी शर्त में डैम के गहरे पानी में कूदा युवक, 2 दिन बाद भी लापता

कोरबा।  मिनीमाता बांगो बांध में दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक की मस्ती उस वक्त हादसे में बदल गई, जब 24 वर्षीय रंजीत यादव ने डैम के गहरे पानी में छलांग लगा दी। इसके बाद वह दिखाई नहीं दिया। घटना के दो दिन गुजरने के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। अब उसकी तलाश की जिम्मेदारी NDRF की टीम ने संभाल ली है।

घटना के पीछे दोस्तों के बीच लगी एक शर्त को वजह बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बांध के पानी में छलांग लगाकर आगे तक पहुंचने को लेकर युवकों के बीच बात हुई थी। इसी दौरान रंजीत पानी में कूद गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस पूरी घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है।

पहले स्थानीय टीम ने संभाला मोर्चा

युवक के पानी में लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने भी तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। गोताखोरों और रेस्क्यू कर्मियों ने बांध के आसपास काफी देर तक तलाश की, लेकिन रंजीत का कोई सुराग नहीं मिला।

अंधेरा होने और पानी के तेज बहाव की वजह से अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद प्रशासन ने NDRF से मदद मांगी। सोमवार

बांगो डैम में लगातार बढ़ रहा पानी

इधर, रंजीत की तलाश के बीच बांगो बांध में पानी का दबाव भी बढ़ गया है। भारी बारिश के कारण बांध का जलस्तर करीब 94 फीसदी तक पहुंच चुका है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बांध के कई गेट खोलकर पानी बाहर निकाला जा रहा है। अब तक 9 गेट खोले जाने की जानकारी है।

बांध से टरबाइन के जरिए पानी छोड़ने के साथ कुल करीब 41,080 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इसका असर आसपास के नदी-नालों पर भी दिखाई देने लगा है।

नदी किनारे रहने वालों को किया गया अलर्ट

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नदी और बांध के आसपास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है। तटीय इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

कोरबा के सीतामढ़ी क्षेत्र में हरदेव नदी के किनारे बसे करीब 10 घरों में पानी पहुंचने की सूचना है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

बारिश ने बढ़ाई प्रशासन की चुनौती

कोरिया और सूरजपुर क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद बांगो बांध में पानी की आवक बढ़ी है। एक तरफ रंजीत की तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है, तो दूसरी ओर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

फिलहाल NDRF की टीम युवक की तलाश में जुटी है। परिवार और स्थानीय लोग रंजीत के मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Source link

Related posts

भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

सो रहे परिवार के तीन लोगों को जहरीले सांप ने काटा, पिता-पुत्र की मौत

कोरबा : खोडरी फेस में डंपर गिरा 150 फीट नीचे, ऑपरेटर की मौके पर मौत

Leave a Comment

error: Content is protected !!