कोरबा

सोशल मीडिया पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने ‘भौकाल बाइकर्स’ को भेजा जेल

कोरबा पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले भौकाल बाइकर्स गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव के पास सड़क पर हुड़दंग, स्टंटबाजी और तेज रफ्तार बाइक चलाकर श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगी 7 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। पकड़े गए युवकों में कई नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस के सामने सभी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी, लेकिन जमानत नहीं मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं 8 लोगों पर धारा 170 बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने साफ किया है कि सड़क पर स्टंटबाजी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Source link

Related posts

कोरबा: दोस्तों से लगी शर्त में डैम के गहरे पानी में कूदा युवक, 2 दिन बाद भी लापता

भक्ति और संस्कृति के संगम पाली महोत्सव का हुआ भव्य समापन

भाजपा किसान मोर्चा नेता पर जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़ के बाद 60 हजार रुपये लूटने का आरोप

Leave a Comment

error: Content is protected !!