छत्तीसगढ़रायपुर

देशभक्ति के रंग में रंगा रायपुर सराफा बाजार, व्यापारियों ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायपुर सराफा एसोसिएशन एवं सदर बाजार व्यवसायिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक, सलाहकार एवं लगभग 150 व्यापारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान लाहोटी मंडल द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष धरम भंसाली, भीखम कोचर, शांति बरड़िया, अशोक बरड़िया, सुनील पारख, प्रकाश गोलछा, अशोक गोलछा, संजय कानूगा, प्रहलाद सोनी, लालचंद गोलछा, नीलेश सेठ, अशोक मालू, खेमराज बैद, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, विनय गोलछा, संजय देशमुख, तरुण कोचर, आकाश गोलछा, संतोष अग्रवाल, पारस लूंकड़, ज्ञानचंद मालू, हरीश डागा, प्रकाश झाबक, गुलाब दस्सानी, वैभव सहित सदर बाजार व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष गुलाब जोसेफ, सचिव महावीर मालू एवं कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Source link

Related posts

“विरासत की कहानियां” : युवाओं को विरासत से जोड़ने की पहल

प्रधानमंत्री आवास पर आमने-सामने विजय शर्मा और भूपेश बघेल, एक-दूसरे के सवालों का जवाब देते आए नजर

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट की वनडे में वापसी

Leave a Comment

error: Content is protected !!