रायपुर

कमल विहार लूटकांड का खुलासा : बाइक सवार युवकों से 15 हजार की लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

तीन दिन पूर्व कमल विहार इलाके में लूट के 3 युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। लक्की ठाकुर ने  टिकरापारा थाने में  रिपोर्ट दर्ज कराया था।

वह 12 म‌ई की  दोपहर करीबन 12ः15 बजे अपनी  बाइक सीजी 04 क्यू.पी. 0821 से अपने दोस्त दिलीप पटेल के साथ टाईल्स खरीदने आया था। उसी दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा अपनी वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर उनकी बाइक को ठोकर मारकर गिराया ।

फिर लक्की से रकम की मांग करने लगा। इंकार कर देने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य 02 साथी को बुला लक्की एवं उनके दोस्त दिलीप पटेल को हाथ मुक्का एवं प्लास्टीक के पाईप से मारपीट कर  जेब में रखे 15350/रु को लूट कर फरार हो गए।

पुलिस धारा 281, 309(6) दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

मुखबिर की मदद से तीनों को गिरफ्तार कर से 2500/रु नगद, मोटर सायकल सीजी 04 एन.के. 5343 जब्त किया।तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी  –
01. आरिफ सिद्धिकी उर्फ सोनू पिता शमशाद सिद्धिकी 26  मदरसा मुजाद्दीन मिततल के पास संतोषी नगर  टिकरापारा
02. अभिषेक साहू पिता नेहरू लाल साहू  22  गली नंबर 05 गोकुल नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा ।
03. खिलेश नागरची उर्फ साहिल पिता ईश्वर नागरची  20  शाश्वत नगर बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा।

 

Source Link

Related posts

नाबालिग पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

रायपुर : मतदाता पुनरीक्षण के दौरान BLO से मारपीट, वीडियो वायरल

VIP चौक में बस ने ली बाइक सवार की जान

Leave a Comment

error: Content is protected !!