रायपुर

रायपुर में नर्स की हत्या, कमरे में मिली खून से सनी लाश

राजधानी रायपुर में एक स्टाफ नर्स की हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान प्रियंका दास (23 वर्ष) के रूप में हुई है। युवती का खून से लथपथ शव उसके घर के कमरे में मिला।

घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि हत्या के कारणों और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा सकें।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, हालांकि कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है और मृतका के परिचितों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

Source Link

Related posts

रायपुर में सोलर इंस्टॉलेशन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन, मौके पर मौत

कार में गांजा तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस पर GNRF दावते इस्लामी का रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

Leave a Comment

error: Content is protected !!