दुर्ग

अरुण साव ने किया नालंदा परिसर, मल्टी-लेवल पार्किंग और एसटीपी परियोजनाओं का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने दुर्ग में निर्माणाधीन नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट के पास मल्टी-लेवल पार्किंग एवं उरला में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री साव ने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाते हुए तीनों कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में देरी नहीं होना चाहिए।

इनमें देरी से नागरिकों को सुविधाएं मिलने में देरी होती है। श्री साव के कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, महापौर श्रीमती अलका बाघमार और नगर निगम के आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल भी मौजूद थे।

Source Link

Related posts

पाटन जामा मस्जिद में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

दुर्ग: सिपकोन्हा माइनर के टेल एरिया में सिंचाई संकट, सूखने की कगार पर धान की फसल; किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन्स लीग 2025–26 में रजत पदक विजेता रेशम साहू का सांसद विजय बघेल ने किया सम्मान

Leave a Comment

error: Content is protected !!