छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ का गांजा जब्त, राजस्थान का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; XUV-500 से हो रही थी तस्करी

छत्तीसगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में केशकाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 407 किलो 910 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक 3 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिल्वर रंग की महिंद्रा XUV-500 कार से गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। कार चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम दीपक कुमार माली बताया, जो राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का निवासी है।

वाहन की तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के पीछे और कार की डिक्की में भूरे रंग के सेलोटेप से पैक किए गए 78 पैकेट मिले। जांच में इनमें 407 किलो 910 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने गांजे के साथ एक मोबाइल फोन, 1100 रुपये नगद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा XUV-500 कार को भी जब्त किया है।

जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 95 हजार रुपये और वाहन की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल 2 करोड़ 18 लाख 96 हजार 600 रुपये का सामान जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Source link

Related posts

दुर्ग के शेख समी उर रहमान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नए चीफ पीआरओ बने

टीन शेड और अलग-अलग भवनों में चल रही पढ़ाई, स्कूल भवन की मांग पर ग्रामीणों ने उठाया बड़ा कदम

रावतपुरा फेस-2 में नगर निगम का बड़ा एक्शन, 40 मकान मालिकों पर चली कार्रवाई

Leave a Comment

error: Content is protected !!