दुर्गभिलाई

अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन्स लीग 2025–26 में रजत पदक विजेता रेशम साहू का सांसद विजय बघेल ने किया सम्मान

दुर्ग लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष विजय बघेल द्वारा अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट ज़ोन वूमेन्स लीग 2025–26 (राजस्थान) में रजत पदक प्राप्त करने वाली होनहार खिलाड़ी रेशम साहू तथा स्कूल नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी षष्ठधीश कौशिक एवं उनके कोच आदित्य सिन्हा का सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान सांसद विजय बघेल ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी निरंतर मेहनत कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाड़ी जय महावीर व्यायाम क्लब, झीट में नियमित अभ्यासरत हैं, जहाँ उन्हें अनुभवी प्रशिक्षकों का सतत मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर लोकमनी चंद्राकर (पूर्व मंडल अध्यक्ष), राजू साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत झीट), ललित कुमार साहू (उपाध्यक्ष, वेटलिफ्टिंग संघ दुर्ग) सहित जयंत वर्मा, संतोष यादव, पोखन साहू, बालाराम साहू, कैलाश यादव, पप्पू सोनकर, कुमार साहू, शिवा साहू सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Source link

Related posts

दुर्ग जिला साहू संघ में संगठन विस्तार की पहल, अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

ऑनलाइन ट्रेडिंग व IPO के नाम पर BSP सेवानिवृत्त अधिकारी से 28.50 लाख की ठगी

एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता, लापता 3 बालिकाएं सकुशल बरामद

Leave a Comment

error: Content is protected !!