बिलासपुर

करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत, बचाने गए माता-पिता भी झुलसे

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे माता-पिता भी झुलस गए। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

सिरगिट्टी में रहने वाले रमेश सिंह मरकाम निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम करते हैं। वे वहां पर परिवार सहित वहीं रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि सुबह रमेश की बेटी आन्या अपनी मां अर्चना के साथ मकान परिसर में लगे पानी के पंप के पास नहा रही थी। इसी दौरान वह वहां मौजूद खुले बिजली तार की चपेट में आ गई। बेटी को करंट लगते देख मां अर्चना और पिता रमेश उसे बचाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए और दूर जा गिरे।

आसपास मौजूद लोगों ने बिजली सप्लाई बंद की और बच्ची को तार से अलग किया। इसके बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आन्या को मृत घोषित कर दिया। उसके माता-पिता का इलाज जारी है। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, जब बच्ची का चाचा बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को नियमों की जानकारी दी। समझाइश के बाद शव को वापस अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निर्माणाधीन मकान में लूज कनेक्शन के जरिए बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। इसी असुरक्षित और खुले तार के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने बिजली विभाग से रिपोर्ट तलब की है और मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है।

Source link

Related posts

विदेशी निवेश का झांसा : ‘क्रिस डेविड’ बनकर वकील से 3.13 करोड़ की साइबर ठगी

बिलासपुर में 9वीं की छात्रा ने अरपा नदी में कूदकर दी जान

दीवार पर प्लास्टर करते समय करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, ठेकेदार पर मामला दर्ज

Leave a Comment

error: Content is protected !!