बिलासपुर

बिलासपुर ब्रेकिंग: अरपा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बिलासपुर शहर के दयालबंद स्थित मधुबन इलाके में शनिवार दोपहर अरपा नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूबकर लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लापता किशोरों की पहचान मधुबन अटल आवास निवासी 12 वर्षीय आयान अंसारी और 16 वर्षीय इमरेश के रूप में हुई है। दोनों शनिवार दोपहर अपने मोहल्ले के पास अरपा नदी में नहाने गए थे।

इसी दौरान वे नदी के गहरे हिस्से में चले गए और पानी के भीतर बने गड्ढों की चपेट में आकर डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग नदी तट पर पहुंच गए। बच्चों की तलाश के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए गए, लेकिन गोताखोरों और बचाव दल के करीब सवा घंटे की देरी से पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखी गई।

लोगों ने बचाव दल के देर से पहुंचने पर सवाल उठाए। इधर, सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कराई। बाद में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की3 टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोर नदी में दोनों किशोरों की तलाश कर रहे हैं। नदी के संभावित बहाव वाले क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे के बाद से परिजन नदी किनारे बच्चों के मिलने की आस लगाए बैठे हैं।

Source link

Related posts

लाइक-व्यूज के लिए चाकू लहराकर बनाई रील, वायरल वीडियो के बाद दो युवक गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन पर तत्परता ने बचाई बुजुर्ग यात्री की जान

भीड़ में पर्स चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरफ्तार, जीआरपी ने 17 हजार का सामान किया बरामद

Leave a Comment

error: Content is protected !!