अन्य जिलेछत्तीसगढ़

अवैध डीजल परिवहन का खुलासा : पिकअप और एर्टिगा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध डीजल के भंडारण और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बलौदा-अकलतरा पुलिस ने ग्राम बिरगहनी-कटरा जंगल मार्ग पर घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ा। पिकअप में बने लोहे के टैंकर से करीब 1000 लीटर डीजल बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, डीजल से भरी पिकअप के आगे एक आर्टिगा कार चल रही थी, जिसे भी पुलिस ने रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान वाहन सवार आरोपी डीजल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

कार्रवाई में पुलिस ने पिकअप और 1000 लीटर डीजल समेत आर्टिगा कार को जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। मामले में नरेश भारती, भीमसिंह गोंड़ और रामनरेश प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बरामद डीजल को सीलबंद कर अपने कब्जे में लिया और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब डीजल के स्रोत, उसके परिवहन और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Source link

Related posts

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, दुकान जलकर हुआ खाक

राजधानी रायपुर में रईस अनीस साबरी सूफ़ी नाईट तहरीक़ -ए- ताज़ीम 2026

रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, दोपहर में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

Leave a Comment

error: Content is protected !!