मनोरंजनरायपुर

“विरासत की कहानियां” : युवाओं को विरासत से जोड़ने की पहल

Li-hitya द्वारा दिनांक 15 जून 2025 को महंत घासीदास स्मृति संग्रहालय, रायपुर में “विरासत की कहानियां” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को युवाओं तक पहुँचाना था — एक सार्थक प्रयास, विशेषकर उस दौर में जब युवा पाश्चात्य संस्कृति की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं।

Heritage Walk के माध्यम से विद्यार्थियों ने संग्रहालय का भ्रमण किया और राज्य की ऐतिहासिक विरासत को करीब से जाना। आयोजन में Sanskar academy (शैक्षिक सहयोगी) व KnowAcad Academy (सहयोगी संस्था) का सहयोग प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि श्री शिवम त्रिवेदी (विरासत सलाहकार, छत्तीसगढ़ शासन) ने छात्रों को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।

Li-hitya के संस्थापक आर्यन चावड़ा ने कहा, “यह पहल युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास है।”
सह-संस्थापक ऋति जैन ने कहा, “इतिहास को महसूस कर सीखना ही सच्ची समझ है।”

“संस्कृति तब तक जीवित रहती है, जब तक अगली पीढ़ी उसे पहचानती है — और यही पहचान ‘विरासत की कहानियां’ ने फिर से जाग्रत की।”

Related posts

छत्तीसगढ़  सरकार ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, 5 करोड़ की सहायता राशि सौंपी

राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’

रायपुर में आज श्रद्धांजलि सभा: स्व. प्रेमलता अग्रवाल की स्मृति में पगड़ी रस्म का आयोजन

Leave a Comment

error: Content is protected !!