सामाजिक

हाजी मोहम्मद इकबाल (मुन्ना भाई) जामा मस्जिद ट्रस्ट, हलवाई लाईन रायपुर के कार्यवाहक मुतवल्ली नियुक्त

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के अंतर्गत आने वाली वक्फ संपत्तियों के सुचारू संचालन एवं प्रबंधन के लिए हाजी मोहम्मद इकबाल उर्फ मुन्ना भाई को कार्यवाहक मुतवल्ली नियुक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाईन रायपुर के मुतवल्ली का कार्यकाल 15 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो गया था। इसके बाद नए मुतवल्ली के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इसी बीच चुनाव प्रक्रिया को चुनौती देते हुए किसी व्यक्ति द्वारा  उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका क्रमांक 2559/2026 प्रस्तुत की गई।

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 15 मई 2026 को पारित आदेश में आगामी सुनवाई तक केवल मुतवल्ली चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। अदालत के आदेश के बाद ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाली वक्फ संपत्तियों की देखरेख, प्रबंधन और दैनिक गतिविधियों के संचालन को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने अंतरिम व्यवस्था के तहत यह नियुक्ति की है।

बताया गया है कि हाजी मोहम्मद इकबाल (मुन्ना भाई) कार्यवाहक मुतवल्ली के रूप में ट्रस्ट की व्यवस्थाओं का संचालन करेंगे, ताकि मस्जिद एवं संबंधित वक्फ संपत्तियों के प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों।

जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी, हलवाई लाईन रायपुर जिला रायपुर के मुतवल्ली का कार्यकाल दिनांक 15.10.2025 को समाप्त होने के कारण एवं संस्था के सुचारू रूप से संचालन, प्रबंधन व देख-रेख हेतु माननीय अध्यक्ष एवं माननीय सदस्यगण छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की अनुसंशा से अस्थायी कार्यवाहक समिति का गठन किया जाता है जो निम्नानुसार है:-

1. जनाब मो. इकबाल (हाजी मुन्ना), बैजनाथपारा, रायपुर – अध्यक्ष/सदर
2. जनाब शहाबुद्दीन, लालगंगा काम्प्लेक्स के पीछे रायपुर – सदस्य
3. जनाब मो. सज्जाद, चुड़ीलाईन गोलबाजार, रायपुर – सदस्य
4. जनाब डॉ. नईम, संजय नगर रायपुर – सदस्य
5. जनाब अहमद रजा, नयापारा, रायपुर – सदस्य
6. जनाब शब्बीर अहमद, रायपुर  – सदस्य
7. जनाब आरिफ नियाजी, रायपुर – सदस्य
8. जनाब गुलाम महमुद अहमद कादरी, छोटापारा बैजनाथपारा, रायपुर – सदस्य
9. जनाब मोहम्मद इदरीश मेमन, रायपुर – सदस्य
10. जनाब तनवीर नवाब, बैरनबाजार, रायपुर –  सदस्य

Related posts

हुजूर गरीब नवाज़ सरकार 814 उर्स के मुबारक मौके पर जायरीने के लिए नियाज़ (आम लंगर) का ख़ास इंतेज़ाम अजमेर शरीफ में

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन

छत्तीसगढ़ की सरजमीन में पहली बार हज़रत की आमद

Leave a Comment

error: Content is protected !!