रायपुर

महंगाई का डबल अटैक, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में फिर बढ़ोतरी

मूल्य वृद्धि के बाद अब राजधानी रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 1013 रुपये तक पहुंच गई है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।इस बढ़ोतरी से पहले रायपुर के उपभोक्ताओं को यही 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर लगभग 984 रुपये में मिल रहा था।

अचानक हुए इस फैसले से मध्यम वर्गीय और घरेलू उपभोक्ताओं की रसोई का मासिक बजट प्रभावित होने की संभावना है। लोग पहले से ही पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान हैं। ऐसे में रसोई गैस के दामों में हुई इस ताजा वृद्धि ने आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।

उपभोक्ताओं में नाराजगी

शहर के कई स्थानीय उपभोक्ताओं और गृहणियों ने इस मूल्य वृद्धि पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच घर का खर्च संभालना और मासिक बजट को संतुलित रखना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।

नई दरें सॉफ्टवेयर में अपडेट कीं

गैस एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार, नई दरें सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दी गई हैं। अब नए सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी लेने वाले सभी उपभोक्ताओं को इस बढ़ी हुई राशि का अनिवार्य रूप से भुगतान करना होगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी के कारण इस बढ़ी हुई कीमत से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन सामान्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को पूरा बोझ खुद ही उठाना पड़ेगा।

Related posts

मुफ्ती मोहम्मद अली फारूकी साहब की तदफीन की जगह में तब्दीली

नकटी में हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में माना थाना का घेराव

रायपुर में मदीना मस्जिद के बाजू की जमीन पर विवाद

Leave a Comment

error: Content is protected !!