रायपुरसामाजिक

अज़मत-ए-इल्म’ प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

रायपुर। इस्लाहे इख्वान वेल्फेयर सोसाइटी, रायपुर द्वारा संचालित हज़रत फ़तेहशाह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अकादमी के विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 89 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर संस्था एवं शहर का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा “अज़मत-ए-इल्म
(प्रतिभा सम्मान समारोह)” का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना, उनका उत्साहवर्धन करना तथा शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता और प्रेरणा का वातावरण निर्मित करना है।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों की मेहनत और सफलता को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है। इसी उद्देश्य से इस विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं अभिभावक उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम:
अज़मत-ए-इल्म (प्रतिभा सम्मान समारोह)
दिनांक: 07 जून 2026 (रविवार)
समय: सायं 05:30 बजे से
स्थान: विमतारा हॉल, कैनाल रोड, मंत्री आवास, शांति नगर, एकता हॉस्पिटल के पास, रायपुर (छ.ग.)

संस्था द्वारा सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

संपर्क: 8982325625

आयोजक:
इस्लाहे इख्वान वेल्फेयर सोसाइटी, रायपुर (छत्तीसगढ़)

कार्यालय:-
हज़रत फ़तेहशाह कॉम्पलेक्स, द्वितीय तल, नियर पुलिस लाइन मेन गेट, रायपुर (छ.ग.)

Related posts

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाया बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल का मुद्दा

मुहर्रम पर गरीब नवाज कमेटी बसना ने किया शर्बत वितरण, दिया भाईचारे और सेवा का संदेश

स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ISEI एक्सीलेंस प्रोग्राम’ का आयोजन

Leave a Comment

error: Content is protected !!