रायपुर

फर्जी TRAI अफसर बनकर ठगों ने महिला वैज्ञानिक को लगाया 42 लाख का चूना

रायपुर खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) का अधिकारी बताकर ठगों ने एक महिला साइंटिस्ट को जाल में फंसा लिया और 42 लाख रुपए की ठगी कर ली। महिला वैज्ञानिक का दावा है कि ठगों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट में रखकर लगातार मानसिक दबाव बनाया और ह्यूमन ट्रैफिकिंग में शामिल होने का डर दिखाकर उनसे रकम निकलवा ली।

ठगों ने महिला से कहा कि अब वह डिजिटल अरेस्ट में हैं। इसका मतलब यह था कि जब तक जांच पूरी नहीं होगी, उन्हें मोबाइल और इंटरनेट पर निगरानी में रहना होगा।

लगातार वीडियो कॉल और फोन पर दबाव बनाकर उन्हें मानसिक रूप से बंधक बना लिया गया। भयभीत महिला वैज्ञानिक ने ठगों की बातों पर विश्वास कर लिया और अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  खाते से अलग-अलग किश्तों में कुल 42 लाख रुपए RTGS के माध्यम से ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए।

ठगी का एहसास होने पर महिला ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की। उनकी शिकायत पर कोतवाली थाने में अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है

Source Link

Related posts

रायपुर एयरपोर्ट के पास महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, अंधेरे में वारदात के बाद मचा हड़कंप

रायपुर में ब्याज का ‘खतरनाक खेल’! कर्जदार क्यों नहीं निकल पाता सूदखोरों के चंगुल से?

गरीब नवाज़ मस्जिद, संजय नगर के मुतवल्ली चुनाव में सैय्यद मोहम्मद अली (भोला) की ऐतिहासिक जीत

Leave a Comment

error: Content is protected !!