रायपुर

रायपुर पुलिस का बड़ा कदम: ई-रिक्शों का होगा विशेष पंजीयन, बिना रजिस्ट्रेशन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में चल रहे ई-रिक्शों के लिए विशेष पंजीयन अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 20 मई से 5 जून तक चलाया जाएगा, जिसके तहत सभी ई-रिक्शा चालकों को अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराना होगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीयन के ई-रिक्शा चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य शहर में सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर नियंत्रण करना और ई-रिक्शा चालकों तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अभियान के तहत ई-रिक्शा चालक QR कोड या ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आसानी से अपना पंजीयन करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद वाहन और चालक की पूरी जानकारी पुलिस के पास सुरक्षित रहेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति या अपराध की जांच में मदद मिलेगी। साथ ही, यदि कोई वाहन या सामान गुम हो जाता है तो उसकी पहचान और वापसी भी आसान हो सकेगी।

रायपुर पुलिस ने सभी ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीयन पूरा करें और शहर को सुरक्षित एवं स्मार्ट बनाने में सहयोग दें। “सुरक्षित रायपुर, स्मार्ट रायपुर” अभियान के तहत यह पहल शहर की आधुनिक और व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related posts

रायपुर : मतदाता पुनरीक्षण के दौरान BLO से मारपीट, वीडियो वायरल

आंबेडकर अस्पताल में 3 दिनों में 2 चोरियां : प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल भी चोरों से सुरक्षित नहीं

रायपुर में मदीना मस्जिद के बाजू की जमीन पर विवाद

Leave a Comment

error: Content is protected !!