छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को दिया बस्तर दशहरा का न्योता

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें बस्तर दशहरा में शामिल होने का न्योता दिया।

इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, बस्तर सांसद महेश कश्यप और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव एस. भारतीदासन भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को बस्तर दशहरा की विशिष्ट परंपराओं, आदिवासी संस्कृति और इसके ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बस्तर दशहरा अपनी अनूठी रस्मों और लंबे समय तक चलने वाले आयोजनों के कारण देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है। इन दिनों बस्तर में दशहरा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और पारंपरिक उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

आमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह बस्तर दशहरा में शामिल होने की “जरूर कोशिश करेंगी।”

Source Link

Related posts

Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians मुकाबला रायपुर में, टिकट बिक्री आज से शुरू

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: आज रायपुर के आसमान में दिखेगा सारंग हेलीकॉप्टर टीम का रोमांचक एयर शो

सुप्रीम कोर्ट ने डेटा शेयरिंग पर सख्त रुख अपनाया : WhatsApp और मेटा को दी कड़ी चेतावनी

Leave a Comment

error: Content is protected !!