बिलासपुर

नासिक में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 15 स्वर्ण समेत 55 पदक हासिल

महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित 14वीं पेंचक सिलाट सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 21 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 55 पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

26 से 28 जून तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 32 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1,400 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से 74 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 55 पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर जिले से सात खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इनमें से छह खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहे। शेख अल्फिशा ने स्वर्ण पदक, लावण्या बांगरे एवं शेख अब्दुल कबीर ने रजत पदक, जबकि ललिता अहिरवार, कंचन यादव और रूमाना खान ने कांस्य पदक हासिल किया।

छत्तीसगढ़ टीम के कोच के रूप में मनीष निषाद, सूर्यकांत वर्मा, शेख अरबाज अली एवं आनंदिता सिंह ने जिम्मेदारी निभाई। वहीं, निर्णायक के रूप में अभिषेक देवांगन, इरफान अहमद और नीलिमा साहू ने सेवाएं दीं।

प्रदेश के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रदेश पेंचक सिलाट संघ के चेयरमैन ठाकुर रविंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनीष बाग एवं महासचिव शेख समीर ने खिलाड़ियों, कोचों और टीम प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसकी जानकारी कार्यालय सचिव अल्बानी राव ने दी।

Source link

Related posts

मेरठ से दबोचे गए शातिर चोर, दुर्ग-भिलाई में फेरीवाले बनकर करते थे चोरी

शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो बस मैनेजर की कर दी पिटाई

जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगना पड़ा भारी, प्रधान आरक्षक निलंबित

Leave a Comment

error: Content is protected !!