छत्तीसगढ़

Assam में कार्रवाई के दौरान Raipur पुलिस पर केस दर्ज, 17 लाख की डिजिटल ठगी मामले ने लिया नया मोड़

sanjari

डिजिटल अरेस्ट के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने असम पहुंची रायपुर पुलिस की टीम पर FIR दर्ज हो गई। पुलिस ने आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया था और उससे रकम की बरामदगी भी कर ली थी, लेकिन लोगों के दबाव के कारण उल्टे फंस गई।

हालांकि रायपुर पुलिस टीम पर दर्ज एफआईआर प्रकरण को सुलझाने की कोशिश जारी है। छत्तीसगढ़ पुलिस के आला अफसरों ने असम पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की है।

एक पुलिस अफसर ने असम पुलिस ने प्रकरण को लेकर रायपुर पुलिस को नोटिस दिया है। बुधवार को मामले से जुड़े सभी साक्ष्य प्रस्तुत कर दिए जाएंगे, जिसके बाद प्रकरण के निपटारे की उम्मीद है।

मामला रायपुर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी से जुड़ा है। जांच के दौरान रायपुर पुलिस को आरोपी के बारे में सुराग मिले, जिसके आधार पर टीम पहले बिहार पहुंची। आगे की जांच में आरोपी के असम में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए असम में आरोपी एहसान को पकड़ लिया।

आरोपी से 2 लाख रुपए बरामद किए गए, साथ ही 4 लाख 10 हजार रुपए खाते में ट्रांसफर होने के साक्ष्य भी मिले। लेकिन गुवाहाटी के भीड़भाड़ वाले इलाके से आरोपी को बाहर निकालने के दौरान स्थिति बिगड़ गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी ने पुलिस पर उगाही का आरोप लगा दिया।

चूंकि रायपुर पुलिस टीम ने असम पुलिस को पूर्व सूचना दिए बिना कार्रवाई की थी, इसलिए विवाद की स्थिति बनी और असम पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। मामले के जल्द सुलझने और आरोपी एहसान पर कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

Source link

Related posts

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के चौथी बार अध्यक्ष बने प्रीतपाल बेलचंदन का सेलूद शाखा के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत

नकटी में बुलडोजर कार्रवाई पर गरमाई सियासत, पीड़ितों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता

कचना लेवल क्रासिंग पर बड़ी लापरवाही, ट्रेनों की आवाजाही के बीच खुला रहा गेट

Leave a Comment

error: Content is protected !!