छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में इस बार 5 दिनों का राज्योत्सव : 25 साल पूरे होने पर प्रदेश को मिलेंगी ये सौगातें, पीएम मोदी सहित ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ राज्य इस वर्ष अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश से विभाजित होकर बना यह राज्य इस वर्ष अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है। इसे लेकर पूरे राज्य में उत्सव का माहौल है।  1 से 5 नवंबर तक राजधानी नवा रायपुर में राज्योत्सव का मुख्य आयोजन होगा।

वहीं, प्रदेश के सभी जिलों में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 1 से 5 नवंबर तक राजधानी नवा रायपुर में , जबकि सभी जिलों में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार का राज्योत्सव भव्य और शानदार होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शामिल होने की संभावना है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ को बने 24 साल पूरे हो चुके हैं। अब राज्य अपने 25वें साल में प्रवेश कर चुका है। सरकार ने 2025 को “रजत जयंती वर्ष” के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है।

 राज्योत्सव के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर में बनने जा रहे नए विधानसभा भवन का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही रायपुर को मिलेगा नया पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर, कई विकास योजनाओं का तोहफा भी। पीएम मोदी अपने इस दौरे में रायपुर को नया पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय भी सौंपेंगे। इसके अलावा वे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे

Source Link

Related posts

20 साल बाद ठाकरे भाई फिर से एक साथ, BMC चुनावों से पहले UBT और मनसे के बीच गठबंधन

दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की बड़ी खेप बरामद : RPF और DRI की संयुक्त कार्रवाई में 2 तस्कर गिरफ्तार

अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे : मुख्यमंत्री श्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!