छत्तीसगढ़

फ्यूल स्टेशन पर मचा हड़कंप, पेट्रोल भरवाने के बाद बाइक में लगी भीषण आग

बस्तर जिले के जगदलपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल डलवाने के कुछ ही देर बाद एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना बकावंत ब्लॉक के तारापुर स्थित एक फ्यूल स्टेशन की बताई जा रही है।

पेट्रोल भरवाने पहुंचा था बाइक सवार

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए तारापुर फ्यूल स्टेशन पहुंचा था। पेट्रोल भरवाने के तुरंत बाद अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा और फिर आग की लपटों ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगते ही मचा हड़कंप

घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप परिसर में आग लगने की खबर से कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

समय रहते पाया गया आग पर काबू

स्थानीय लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

Source Link

Related posts

मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

मोवा ब्रिज में हादसा : आपस में टकराई दो तेज रफ्तार कारें, तीन युवकों की हालत गंभीर

युवा वोटबैंक पर भाजपा का फोकस, जेन जेड समिति में छत्तीसगढ़ से ओपी चौधरी को मिली जिम्मेदारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!