देश

इंडिगो एयरलाइंस का बड़ा एलान : सिर्फ केबिन बैगेज ले जाने पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

भारत की इंडिगो एयरलाइंस ने बुधवार, 1 जुलाई को एलान किया कि उसने सिर्फ केबिन बैगेज के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सस्ती फ्लाइट टिकट पेश की हैं. एयरलाइन ने इसे इंडिगो लाइट नाम दिया है. इसके तहत यात्रियों को कम बेस प्राइस पर टिकट मिलेगी और वे अपने साथ सात किलोग्राम तक का केबिन बैगेज ही ले जा सकेंगे. इसके अलावा, उन्हें सीट चुनने की भी अनुमित नहीं होगी. एयरलाइन खुद उनके लिए सीट तय करेगी.

सामान्य स्थिति में घरेलू यात्रियों को सात किलोग्राम तक के केबिन बैगेज के अलावा, 15 किलोग्राम तक का चेक-इन लगेज ले जाने की भी अनुमति होती है. लेकिन इंडिगो लाइट के जरिए टिकट बुक करने पर चेक-इन लगेज ले जाने की अनुमति नहीं होगी. यह उन यात्रियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है जो कम सामान के साथ सफर करते हैं. इंडिगो लाइट का कम किराया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर लागू होगा.

पिछले महीने भारत की दूसरी सबसे बड़ी एयलाइन एयर इंडिया ने भी एक बेसिक इकोनॉमी फेयर पेश किया था, जिसमें यात्रियों को मिलने वाला खाना हटा दिया गया था. एयरलाइन ने किफायती ग्राहकों के लिए यह प्लान शुरू किया था. भारतीय एयरलाइनें जेट फ्यूल के महंगे होने और पाकिस्तानी एयरस्पेस के बंद होने जैसी चुनौतियों से जूझ रही हैं इसलिए यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए ऐसे कदम उठा रही हैं.

Source Link

Related posts

I Love Muhammad बैनर लगाने के आरोप में 20 मुस्लिमों पर FIR; ओवैसी बोले– “जुर्म है तो हर सजा मंज़ूर”

देश में पहली बार ट्रेन में लगा ATM, अब यात्रा के दौरान यात्री निकाल सकेंगे कैश

टाटा मेमोरियल अस्पताल में होगा सलमान की जैकेट का चैरिटी ऑक्शन

Leave a Comment

error: Content is protected !!