देशराजनीति

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विपक्ष की रणनीति तेज, राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के सांसदों को चाय पर बुलाया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने आवास पर ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों तथा सामाजिक और छात्र संगठनों के सदस्यों को चाय पर आमंत्रित किया है।

सूत्रों ने बताया कि गांधी के ‘5, सुनहरी बाग रोड’ स्थित आवास पर चाय के कार्यक्रम के अलावा ‘इंडिया’ गठबंधन ने नेता एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं या फिर ‘‘वोट चोरी’’ और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर सकते हैं।

सोमवार को भेजे गए निमंत्रण में कहा गया है, ‘‘आज ‘लोकतंत्र के लिए मार्च’ और उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल किए जाने के बाद… ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं का मंगलवार दोपहर संयुक्त संवाददाता सम्मेलन होगा, जिसके बाद चाय का कार्यक्रम होगा। मैं आपको मंगलवार, 13 अक्टूबर को शाम चार बजे 5, सुनहरी बाग रोड, नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर आमंत्रित करता हूं।’’

सूत्रों ने बताया कि गांधी के आवास पर होने वाली बैठक के दौरान कथित ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ संयुक्त विरोध-प्रदर्शनों की रणनीति पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

राहुल गांधी द्वारा विपक्षी सांसदों को अपने आवास पर उस समय आमंत्रित किया गया है, जब विपक्षी दलों ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उच्चतम न्यायालय की ओर मार्च निकाला।

विपक्षी नेताओं ने इस मामले में उच्चतम न्यायालय में एक याचिका भी दायर की है।

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल पिछले कुछ समय से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर सरकार तथा निर्वाचन आयोग को घेर रहे हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची की शुचिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी है। वे ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं।

Source Link

Related posts

ITR Filing 2026: 31 अगस्त से पहले भरें इनकम टैक्स रिटर्न, गलत फॉर्म चुनने पर फंस सकता है रिफंड

बड़े बकायेदारों की कटेगी बिजली, वसूली के लिए चलाया जाएगा अभियान

मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती के अवसर पर डाक विभाग द्वारा जारी किया गया कैंसिलेशन कैशेट

Leave a Comment

error: Content is protected !!