छत्तीसगढ़सामाजिक

अस्पताल वाले बाबा का सालाना उर्स पाक आज से शुरू

रायपुर. हर साल की तरह इस साल भी हजरत सैयद बंदे अली शाह रहमतुल्लाह अलैह (डी.के.अस्पताल) के 6 -दिवसीय उर्स पाक (15 से 20 अक्टूबर तक) बड़े ही शानो शौकत से मनाया जायेगा. इस उर्स पाक का आरंभ 15 अक्टूबर, बुधवार को परचम कुशाई (बाद नमाज मगरीब) के साथ किया जायेगा एवं उसी शाम 7 बजे नातिया प्रोग्राम है, और रात 9 बजे इण्टरनेशनल क़व्वाल रईस मियां द्वारा क़व्वाली पेश की जाएगी.

16 अक्टूबर, बरोज़ जुमेरात, शाम 7 बजे असलम रायपुरी द्वारा कव्वाली प्रोग्राम और रात 10 बजे धर्मगुरु सैयद सलमान अशरफ अशरफीउल ज़िलानी तक़रीर करेंगे.

17 अक्टूबर, शुक्रवार (जुमा) को शाम 9 बजे सुल्तान रज़ा क़ादरी व चिश्तिया ग्रुप द्वारा नातिया महफ़िल सजेगी. 18 अक्टूबर, शनिवार को शाम 8 बजे शाही संदल व चादरपोशी का प्रोग्राम है, जो आस्ताने आलिया से निकलकर शहर का गश्त करता हुआ वापस आस्ताने आलिया पहुंचेगा. उसी रात 10 बजे इण्टरनेशनल क़व्वाल गुलाम वारिस (देवा शरीफ ) के द्वारा महफिले समा का अहतराम होगा.

19 अक्टूबर, बरोज इतवार को सुबह 9 बजे कुल शरीफ की फातिहा होगी और रात 9 बजे सैफ़-सुहैल ब्रदर्स द्वारा सूफियाना महफ़िल जमेगी और 20 अक्टूबर बरोज़ पीर (सोमवार) रात 9 बजे शाहिद आरिफ हमनवाँ सूफियाना कलाम पेश करेंगे। ज्ञात हो कि उर्स के दौरान रोज़ाना दोपहर 2 बजे और शाम 7 बजे आम लंगर का इंतेजाम किया गया है.

उपरोक्त जानकारी अस्पताल वाले बाबा के खादिम-ए-आस्ताना हाजी सैयद जाफर अली (बब्बू भाई) ने दी. उन्होने संदल व चादर शरीफ को बड़े अदब-ओ-एहतराम से लाने की अपील की है और तमाम जायरिनों व सखी दाता के चाहने वालों से खास इल्तेजा की है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में प्रोग्रामों में तशरीफ लाकर बाबा के फैज व दुआओं से मालामाल हो.

Related posts

कचना लेवल क्रासिंग पर बड़ी लापरवाही, ट्रेनों की आवाजाही के बीच खुला रहा गेट

टीन शेड और अलग-अलग भवनों में चल रही पढ़ाई, स्कूल भवन की मांग पर ग्रामीणों ने उठाया बड़ा कदम

RKC का 13 साल का बकाया डेढ़ करोड़ से अधिक संपत्ति कर वसूल

Leave a Comment

error: Content is protected !!