छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस संगठन में बढ़ा कद, अमीन मेमन AICC माइनॉरिटी एडवाइजरी कमेटी में शामिल

sanjari

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमीन मेमन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की माइनॉरिटी एडवाइजरी कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया में इस जानकारी को पोस्ट करते हुए अमीन मेमन को शुभकामनाएं दी हैं।

अमीन मेमन लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने प्रदेश स्तर पर अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।

संगठन में उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अमीन मेमन ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और सौंपे गए दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

Source link

Related posts

Mule Account गैंग का भंडाफोड़ : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुख्य आरोपी दुर्ग बस स्टैंड से गिरफ्तार,

होली पर रेल यात्रियों को राहत, 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

नए श्रम कानूनों के खिलाफ देशभर में ‘काला दिवस’, रायपुर में ट्रेड यूनियनों का जोरदार विरोध

Leave a Comment

error: Content is protected !!