छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में बदला स्कूल टाइम, गर्मी के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला

भीषण गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। विद्यार्थियों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।

दो पालियों में लगेगी कक्षाएं
नए आदेश के तहत हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों की कक्षाएं दोपहर 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। यानी स्कूलों का संचालन अब दो पालियों में किया जाएगा।

गर्मी और लू से बचाव के लिए फैसला

प्रशासन का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए छोटे बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

सख्ती से पालन के निर्देश
जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि विद्यार्थियों की सेहत से किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी गर्मी के कारण इसी तरह स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है, ताकि बच्चों पर गर्मी का असर कम किया जा सके।

Source Link

Related posts

छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी : 1 मई से 30 दिन चलेगा हाउस लिस्टिंग अभियान

रायपुर में गूंजेगी देशभक्ति की स्वर लहरियां, 8 से 11 अगस्त तक होगा ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026’

झाड़-फूंक के बहाने लाखों की ठगी : आरोपी ज्वेलरी-नगदी लेकर फरार

Leave a Comment

error: Content is protected !!