छत्तीसगढ़रायपुर

फ्लाई ऐश ब्रिक्स उद्योग को राहत दिलाने की मांग, वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मिला प्रतिनिधिमंडल

फ्लाई ऐश ब्रिक्स उद्योग से जुड़े विभिन्न जीएसटी एवं उद्योग हित के महत्वपूर्ण विषयों को लेकर आज भाजपा सहयोग केंद्र में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से प्रतिनिधिमंडल ने विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में फ्लाई ऐश ब्रिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेश शर्मा, एसोसिएशन के सम्मानित पदाधिकारी एवं उद्योग से जुड़े व्यापारीगण शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान जीएसटी व्यवस्था, फ्लाई ऐश ब्रिक्स उद्योग के समक्ष आ रही व्यावहारिक चुनौतियों तथा उद्योग के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंत्री के समक्ष अपने सुझाव एवं मांगें रखीं।

ठक के समन्वय में अशोक सिन्हा की भी सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने उद्योग हित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से मंत्री के समक्ष रखते हुए कहा कि फ्लाई ऐश ब्रिक्स उद्योग पर्यावरण संरक्षण, औद्योगिक अपशिष्ट के बेहतर उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसलिए उद्योग के समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का समयबद्ध समाधान आवश्यक है।

माननीय वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल करते हुए उन्हें उचित स्तर पर रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के विकास, रोजगार सृजन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर सदैव सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रही है।

बैठक के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने माननीय वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इस सकारात्मक संवाद से फ्लाई ऐश ब्रिक्स उद्योग से जुड़े विषयों के समाधान की दिशा में सार्थक पहल होगी, जिससे उद्योग को नई गति मिलेगी तथा प्रदेश में निवेश, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Source link

Related posts

बिलासपुर रेल हादसा : भीषण ट्रेन हादसे में घायल एक और यात्री की मौत

अगले तीन साल और युद्ध की संभावनाएँ

DSP से SSP पदोन्नति सूची जारी, राज्य सरकार ने जारी किए पदस्थापना आदेश

Leave a Comment

error: Content is protected !!