दुर्गरायपुर

कोयले से भरे हाईवा में अचानक लगी आग

दुर्ग जिले के खारुन नदी स्थित नेशनल हाइवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब रायपुर से दुर्ग जा रही कोयले से भरी एक हाईवा में अचानक आग लग गई। आग की लपटों में पूरी हाईवा जलकर खाक हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा शॉर्ट सर्किट के चलते हुआ है। आग लगते ही हाईवा चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के जवान ओमप्रकाश तिवारी और एएसआई सुशील पांडे मौके पर पहुंचे। दोनों की सूझबूझ से चालक की जान बच गई। तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई, मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाया। आग की लपटों में पूरी हाईवा जलकर खाक हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 

Related posts

DSIR ने धमतरी जिले की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु NIT रायपुर को STREE परियोजना की स्वीकृत

रायपुर के वीआईपी रोड फार्महाउस में हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल

पोटिया प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल का शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण

Leave a Comment

error: Content is protected !!