रायपुर

सरजू बांधा श्मशान घाट में बाउंड्री वॉल, दाह संस्कार शेड, सौंदर्यीकरण एवं विद्युत पोल लगवाने महापौर को ज्ञापन सौंपा

कृष्ण मित्र फाउंडेशन के पदाधिकारीयो ने अध्यक्ष माधव लाल यादव के नेतृत्व में आज नगर निगम महापौर मीनल चौबे को सरजू बांधा शमशान घाट टिकरापारा में बाउंड्री वॉल की ऊंचाई बढ़ाने दाह संस्कार हेतु शेड निर्माण , विद्युत पोल लगाने एवं मुक्तिधाम परिसर में सौंदर्यकरण के साथ-साथ अन्य विकास कार्य कराने हेतु महापौर से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

महापौर ने उक्त कार्यों को शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।

उक्त अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव , गोवर्धन झंवर , रवि धनगर, रतन जैन, संजय चंद्राकर, धन्नू लाल देवांगन,राजेश सिंह ठाकुर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस ने जारी की रायपुर प्रत्याशियों की सूची, कई सीटिंग पार्षदों की कटी टिकट

सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर, टिकरापारा में नवनिर्मित पंजीयन कक्ष भवन का लोकार्पण जल्द, स्वर्गरथ वाहन,एम्बुलेंस सेवा भी शुरू होगी

जामा मस्जिद ट्रस्ट हलवाई लाइन रायपुर में मुतवल्ली चुनाव प्रक्रिया शुरू, 10 सदस्यीय समिति गठित

Leave a Comment

error: Content is protected !!