देश

भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनकी अगवानी की है। कई वर्षों में यह पहला मौका है, जब पीएम मोदी ने किसी राष्ट्राध्यक्ष की स्वागत के लिए ऐसा किया है। ऐसे में पुतिन के भारत दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव के बीच हो रहा है पुतिन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है। वहीं, मई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद किया हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि पुतिन आखिर किस रास्ते से भारत पहुंचे हैं।

रूस से भारत कैसे पहुंचे पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष विमान Ilyushin Il-96-300 (कॉल साइन RSD 369) ने मॉस्को के ज़ुकोवस्की अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। इस विमान का संचालन रूस की स्पेशल फ्लाइट स्क्वाड्रन करती है। मॉस्को से उड़ान भरने के बाद RSD 369 विमान ने कजाकिस्तान में प्रवेश किया। इसके बाद से रूसी राष्ट्रपति के विमान ने कैस्पियन सागर के ऊपर से उड़ान भरते हुए तुर्कमेनिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति का विमान अफगानिस्तान के ऊपर से उड़ान भरते हुए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरा। कुछ देर बाद यह विमान राजस्थान के रास्ते भारतीय हवाई सीमा में दाखिल हुआ।

Source Link

Related posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर दौरे पर, नक्सलवाद के बाद पहली अहम बैठक में क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा पर होगा मंथन

भारतीय जहाज मामले में ट्रंप के दावे खारिज, ईरानी दूतावास बोला- ध्यान भटकाने की कोशिश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 लोगों की मौत

Leave a Comment

error: Content is protected !!