बिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर में बिजली सब स्टेशन में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखी लपटे

बिलासपुर के मोपका कुटीपारा क्षेत्र स्थित 220 केवी विद्युत सब स्टेशन में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई जिससे अरपापार के कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट की स्थिति बन गई।

मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ पहुँचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। अब तक दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी थीं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन तकनीकी उपकरणों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Source Link

Related posts

बड़ी खबर: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार, बारामती में लैंडिंग के वक्त हुआ भीषण विमान हादसा

रायपुर एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा, 14.50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

NTPC अफसर से 1.98 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दिया झांसा

Leave a Comment

error: Content is protected !!