बिलासपुर

घर के अंदर निकला 5.8 फीट लंबा अहिराज साँप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

 

बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र स्थित राजकिशोर नगर की चतुर्वेदी कॉलोनी में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 5.8 फीट लंबा अहिराज साँप दिखाई दिया।

अचानक घर में साँप नजर आने से परिवार के लोग घबरा गए और उन्होंने तत्काल स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक काफी मशक्कत के बाद साँप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान घर के आसपास लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।

टीम ने साँप को किसी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित रेस्क्यू किया और बाद में उसे कोनी क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया। राहत की बात रही कि घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई।

बारिश के मौसम में रिहायशी इलाकों में साँप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में घर में साँप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश करने के बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम की मदद लेनी चाहिए।

Source link

Related posts

गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध हालातों में मौत

बैंक में घुसकर कर्मचारी को पीटा, वीडियो वायरल

11 केवी लाइन पर काम के दौरान ठेका कर्मी करंट की चपेट में, गंभीर रूप से झुलसा

Leave a Comment

error: Content is protected !!