बिलासपुर

11 केवी लाइन पर काम के दौरान ठेका कर्मी करंट की चपेट में, गंभीर रूप से झुलसा

बिल्हा थाना क्षेत्र के मोहभट्टा मेला परिसर में बिजली सुधारने के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। 11 केवी विद्युत लाइन पर मरम्मत कर रहे एक ठेका कर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद खंभे पर ही लटका रहा।

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार विद्युत लाइन में सुधार कार्य के लिए ठेका कर्मी को खंभे पर चढ़ाकर काम कराया जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।

Source Link

Related posts

कोयला कारोबार में 30 लाख की धोखाधड़ी, कोलकाता के व्यापारी पर FIR दर्ज

शक्कर के बढ़ते दामों पर प्रशासन अलर्ट, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से 117 लोगों के नाम गायब

Leave a Comment

error: Content is protected !!