छत्तीसगढ़

15 अक्टूबर को पेंशनरों की समस्याओं पर मंथन, इंद्रावती भवन में होगी महत्वपूर्ण बैठक

संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर को राज्य के पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा के लिए पेंशनर संगठनों की बैठक  इंद्रावती भवन में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में

पेंशनर कल्याण मण्डल का गठन, छत्तीसगढ़ पेंशन कल्याण निधि नियम, 1997 में प्रभावी संशोधन एवं व्यापक प्रचार प्रसार,
संशोधित पीपीओ की ऑनलाईन उपलब्धता, लंबित पेंशन एवं परिवार पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, पेंशनरों के लिए प्रभावी शिकायत एवं संवाद व्यवस्था जैसे विषयों पर निर्णयात्मक चर्चा होगी।

बैठक के लिए संचालक ने  वीरेन्द्र नामदेव प्रांताध्यक्ष, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, डॉ डी पी मनहर प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़

पेंशनधारी कल्याण संघ, अकलतरा

यशवंत देवान प्रांताध्यक्ष पेंशनर एसोशिएशन छत्तीसगढ़ धमतरी

रामकुमार थवाईत प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ  जांजगीर,

चेतन भारती प्रांताध्यक्ष, पेंशनर समाज  रायपुर, पी आर यादव प्रांताध्यक्ष  अधिकारी कर्मचारी पेंशनर एसोसिएशन  बिलासपुर,

जयनारायण श्रीवास्तव प्रांताध्यक्ष राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ राजनांदगांव आमंत्रित किए गए हैं।

Source Link

Related posts

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के विरोध में कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : ED के छापे में 40 लाख नकद जब्त

हज कमेटी अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने दी मुख्यमंत्री साय को ईद की बधाई

Leave a Comment

error: Content is protected !!