अन्य जिलेछत्तीसगढ़

अवैध डीजल परिवहन का खुलासा : पिकअप और एर्टिगा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध डीजल के भंडारण और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बलौदा-अकलतरा पुलिस ने ग्राम बिरगहनी-कटरा जंगल मार्ग पर घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ा। पिकअप में बने लोहे के टैंकर से करीब 1000 लीटर डीजल बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, डीजल से भरी पिकअप के आगे एक आर्टिगा कार चल रही थी, जिसे भी पुलिस ने रोककर जांच की। पूछताछ के दौरान वाहन सवार आरोपी डीजल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

कार्रवाई में पुलिस ने पिकअप और 1000 लीटर डीजल समेत आर्टिगा कार को जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। मामले में नरेश भारती, भीमसिंह गोंड़ और रामनरेश प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बरामद डीजल को सीलबंद कर अपने कब्जे में लिया और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब डीजल के स्रोत, उसके परिवहन और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Source link

Related posts

भारतमाला परियोजना घोटाला : तीन पटवारी गिरफ्तार

बालोद में दर्दनाक हादसा: मुंबई की महिला बाइक राइडर की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत

चिकित्सालय की बदहाल स्थिति पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य सचिव को निरीक्षण के निर्देश

Leave a Comment

error: Content is protected !!