अंबिकापुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रेलवे ने अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी है। ट्रेन नंबर 22407/22408 अब सप्ताह में एक के बजाय दो दिन चलेगी। नई व्यवस्था 4 अक्टूबर 2026 से लागू होगी।
ट्रेन नंबर 22408 हजरत निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस फिलहाल हर मंगलवार चलती है। 4 अक्टूबर से यह ट्रेन हर रविवार और मंगलवार को चलेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर 22407 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अभी हर गुरुवार चलती है। 6 अक्टूबर से इसका संचालन मंगलवार और गुरुवार को किया जाएगा।
रेलवे के मुताबिक ट्रेन के समय, रूट और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोच कंपोजिशन भी पहले की तरह ही रहेगा। केवल ट्रेन के संचालन की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई गई है।
इस बदलाव से अंबिकापुर, सरगुजा और रास्ते में आने वाले क्षेत्रों के यात्रियों को हजरत निजामुद्दीन और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए यात्रा के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।
