छत्तीसगढ़हेल्थ

छत्तीसगढ़ के इंटर्न और PG डॉक्टरों को बड़ी राहत, शासन ने बढ़ाया स्टाइपेंड; लंबे आंदोलन के बीच आया फैसला

छत्तीसगढ़ के मेडिकल इंटर्न और रेजिडेंट (PG) डॉक्टरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य शासन ने डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने के बाद प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत इंटर्न और PG डॉक्टरों के बीच संतोष और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

यह निर्णय ऐसे समय में आया है, जब छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन और हड़ताल पर है। संगठन की प्रमुख मांगों में स्टाइपेंड वृद्धि के साथ सेवा शर्तों और कार्य परिस्थितियों से जुड़े कई मुद्दे शामिल रहे हैं।

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), IMA-MSN और IMA-JDN द्वारा भी पिछले कई महीनों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। 14 जून से शुरू हुए इस अभियान के तहत डॉक्टर संगठनों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कई दौर की चर्चा की। मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे गए, फाइलों का नियमित फॉलो-अप किया गया और शासन स्तर पर लगातार संवाद बनाए रखा गया।

IMA का मानना था कि डॉक्टरों की समस्याओं का समाधान संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से होना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से IMA-MSN छत्तीसगढ़ के कन्वीनर शाहदिल खुसरू, IMA-JDN के कन्वीनर डॉ. प्रशांत अनप्पू समेत अन्य पदाधिकारियों ने शासन स्तर पर लगातार प्रयास जारी रखे।

शासन द्वारा स्टाइपेंड वृद्धि की मंजूरी को डॉक्टरों की लंबे समय से लंबित मांग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। हालांकि, जूनियर डॉक्टरों की अन्य मांगों को लेकर आंदोलन अभी जारी है और उन मुद्दों पर भी सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई जा रही है।

स्टाइपेंड बढ़ोतरी के फैसले का स्वागत करते हुए IMA ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। संगठन ने कहा है कि डॉक्टरों की शेष मांगों के समाधान के लिए शासन के साथ संवाद और प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट : रायगढ़-बलौदाबाजार में रेड, रायपुर समेत 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

105.14 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी, बिचौलियों, फर्जीवाड़े करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- साय

रायपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में उतरे तीन युवकों की दम घुटने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Leave a Comment

error: Content is protected !!