छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कई जगह स्कूल बंद

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश और आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए बस्तर, बीजापुर और कोंडागांव समेत कई इलाकों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। बलौदाबाजार, कबीरधाम, बेमेतरा, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी और गरियाबंद के साथ कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं।

वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली और पेंड्रा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस्तर, बीजापुर और कोंडागांव समेत कुछ इलाकों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने किसानों, वाहन चालकों और आम लोगों को भी मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थान पर रहें। फिलहाल बंगाल की खाड़ी से बने सिस्टम का असर प्रदेश में बना हुआ है। ऐसे में अगले कुछ घंटों में कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है।

Source link

Related posts

महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: फर्जी पासपोर्ट पर ओमान पहुंचा सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुरुघासी दास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

बस में हो रही थी गांजा तस्करी, धमतरी पुलिस ने 11.33 किलो मादक पदार्थ किया जब्त

Leave a Comment

error: Content is protected !!