छत्तीसगढ़

रतनपुर में देर रात भीषण आग, एक के बाद एक तीन दुकानें जलकर खाक

बिलासपुर के रतनपुर नगर में देर रात भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। मेला भाटा सब्जी मंडी के पास अचानक लगी आग की चपेट में एक के बाद एक तीन दुकानें आ गईं। देखते ही देखते दुकानों में रखा पान, डेली नीड्स और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए बिलासपुर से दमकल वाहन बुलाना पड़ा।

घटना रात करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। भेड़ीमुड़ा निवासी दुर्गा कश्यप मेला भाटा सब्जी मंडी के पास पान और डेली नीड्स की दुकान संचालित करते थे। रोज की तरह रात में दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। इसी दौरान दुकान में अचानक आग लग गई। राहगीरों ने आग की लपटें देखकर तत्काल रतनपुर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी। बताया गया कि रतनपुर का दमकल वाहन खराब होने के कारण बिलासपुर से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। दमकल के पहुंचने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया था।

आग इतनी तेजी से फैली कि पीछे स्थित दो अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। बिलासपुर से पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया।

इस आगजनी में तीन दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि आग किस वजह से लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रतनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद रतनपुर की दमकल व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Source link

Related posts

महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: फर्जी पासपोर्ट पर ओमान पहुंचा सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार

नव वर्ष के अवसर पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने किया पूजा अर्चना

महादेव सट्टा कांड में ईडी का बड़ा शिकंजा, 21.45 करोड़ की

Leave a Comment

error: Content is protected !!