दुर्ग

दुर्ग: नाली, पुलिया और मंच निर्माण कार्यों की हुई शुरुआत, महापौर ने किया भूमिपूजन

दुर्ग नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए महापौर अलका बाघमार ने बुधवार को वार्ड क्रमांक 50 एवं 53 में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,वार्ड 50 पार्षद रेखा बंजारे, वार्ड 53 पार्षद सविता साहू, रंजीता पाटिल,सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, ज्ञानदास बंजारे, अमितेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

महापौर ने वार्ड क्रमांक 50 बोरसी भाठा-पूर्व क्षेत्र में एलआईजी 154 से 142 एवं 192 से 199 तथा बंशी विहार गली नंबर-1 में डी. बरवा के घर से चौरसिया घर तक आरसीसी नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। उक्त निर्माण कार्य की लागत राशि 12.50 लाख रुपये है।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 53 मिनाक्षी नगर स्थित शिव मंदिर के सामने महापौर निधि से स्वीकृत 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंच निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति एवं शुरुआत के लिए महापौर अलका बाघमार का आभार व्यक्त किया।

महापौर ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। सडक़, नाली, पुलिया सहित आवश्यक विकास कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Source Link

Related posts

महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही सशक्त भारत की पहचान : रजनी विजय बघेल

किसानों की उम्मीदों के बीच रानीतराई पहुंचे भूपेश बघेल, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

SIR के दौरान BLO पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!