भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा : 50 फीट ऊंचाई से गिरा क्रेन केबिन, ऑपरेटर गंभीर

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में आज सुबह रॉ मटेरियल एरिया में संचालित ओवरब्रिज क्रेन क्रमांक-4 का केबिन अचानक नीचे आ गिरा, जिससे उसमें मौजूद क्रेन ऑपरेटर एवं ठेका श्रमिक रविंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केबिन करीब 50 फीट की ऊंचाई से नीचे आते समय बीच में स्टील स्ट्रक्चर से टकराया, जिससे उसकी गिरने की गति कुछ कम हुई। यदि केबिन सीधे जमीन पर गिरता तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। बावजूद इसके, ऑपरेटर को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद संयंत्र के सुरक्षा एवं चिकित्सा अमले ने घायल कर्मचारी को मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-9 अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर निगरानी में रखा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक संबंधित ओवरब्रिज क्रेन का कुछ दिन पहले ही सुरक्षा निरीक्षण (सेफ्टी इंस्पेक्शन) किया गया था और उसे संचालन के लिए उपयुक्त माना गया था।
हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

Source Link

Related posts

ऑनलाइन ट्रेडिंग व IPO के नाम पर BSP सेवानिवृत्त अधिकारी से 28.50 लाख की ठगी

सांसद विजय बघेल ने किया नवीन चेंजिंग रूम का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिली नई सुविधा

तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक – युवती की मौत

Leave a Comment

error: Content is protected !!