अन्य जिलेछत्तीसगढ़

पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर विशेष नजर

भानुप्रतापपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को लेकर कांकेर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में भानुप्रतापपुर के दल्ली रोड पर थाना पुलिस बल द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विशेष रूप से शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर नजर रखी गई। साथ ही वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों और यातायात नियमों के पालन की भी जांच की गई।

एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा यातायात सुरक्षा को लेकर यह अभियान संचालित किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संभावित सड़क हादसों को रोकना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। पुलिस की दो टूक नशे में वाहन चलाने की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं, सड़क पर सुरक्षा से समझौता करने वालों पर रहेगी सख्त नजर।

Source link

Related posts

इंडिगो का बड़ा ऐलान, इन यात्रियों को 10-10 हजार देगी

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक से हड़कंप, छात्रों के विरोध के बाद परीक्षा निरस्त

धान खरीदी 2026-27: ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे बुक करें धान बेचने का टोकन

Leave a Comment

error: Content is protected !!