छत्तीसगढ़

INI SS 2026 में रायपुर की डॉ. पल्लवी अग्रवाल अखिल भारतीय प्रथम रैंक

शहर की डॉ. पल्लवी अग्रवाल (एमबीबीएस, डीएनबी) ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा अप्रैल 2026 में आयोजित राष्ट्रीय महत्व संस्थान सुपर-स्पेशलिटी प्रवेश परीक्षा (आईएनआई एसएस 2026) में प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा शाखा में उन्होंने अखिल भारतीय प्रथम रैंक प्राप्त कर देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

डॉ. अग्रवाल ने यह भी बताया कि उनकी स्कूली शिक्षा रायपुर तथा चिकित्सा शिक्षा मुंबई एवं बेंगलुरु में हुई है। वे जीवन विहार निवासी नवीन खण्डेलवाल (चार्टर्ड अकाउंटेंट) एवं सुनीता खण्डेलवाल की पुत्रवधु तथा समता कॉलोनी निवासी विनोद अग्रवाल एवं किरण अग्रवाल की पुत्री हैं।

Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ में बड़े कचरा उत्पादक संस्थानों का होगा ऑनलाइन पंजीयन, नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश

तालाब के किनारे पेड़ पर लटकी मिली लाश

रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन की धूम, भाई की कलाई पर सजी राखी

Leave a Comment

error: Content is protected !!