छत्तीसगढ़

लंदन से बेंगलुरु आ रही AIR INDIA की ड्रीमलाइनर उड़ान से हटाई गई

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-132 को तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट ऑपरेशन से हटा दिया गया।

एयरलाइन के मुताबिक, इंजन स्टार्ट करने के दौरान विमान का फ्यूल कंट्रोल स्विच दो बार अपनी पोजिशन से कटऑफ हो गया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से उड़ान रद्द कर दी गई।

एअर इंडिया ने बताया कि पायलट की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल निर्णय लेते हुए विमान को ऑपरेशन से हटाया गया। मामले की जांच में ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) बोइंग को शामिल किया गया है। इसके साथ ही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को भी पूरी जानकारी दे दी गई है।

एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि DGCA के निर्देश पर उसने पहले ही अपने पूरे Boeing 787 फ्लीट के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच कराई थी, जिसमें उस समय कोई खामी सामने नहीं आई थी। इसके बावजूद हालिया घटना ने एक बार फिर बोइंग 787 विमानों की तकनीकी विश्वसनीयता और सेफ्टी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फ्यूल कंट्रोल स्विच क्या है और कैसे करता है काम?

फ्यूल कंट्रोल स्विच विमान के कॉकपिट में थ्रस्ट लीवर के पास लगाए जाते हैं। ये इंजन में फ्यूल की सप्लाई को नियंत्रित करते हैं। हर इंजन के लिए अलग स्विच होता है। बोइंग 787 में दो इंजन होने के कारण दो स्विच होते हैं।

स्विच रन पर रहने से फ्यूल वाल्व खुलता है और इंजन को फ्यूल मिलता रहता है। स्विच कटऑफ पर जाते ही फ्यूल सप्लाई बंद हो जाती है और इंजन तुरंत बंद हो जाता है। ये स्विच स्प्रिंग-लोडेड और डिटेंट लॉक सिस्टम से लैस होते हैं। इन्हें गलती से दबाया या हिलाया नहीं जा सकता। इन्हें ऑपरेट करने के लिए तीन स्टेप—पकड़ना, डिटेंट से बाहर निकालना और रिलीज करना—जरूरी होता है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया फ्लाइट AI-171 क्रैश में भी फ्यूल कंट्रोल स्विच इंजन स्टार्ट से जुड़ी समस्या सामने आई थी। उस हादसे में विमान में सवार 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर समेत 241 लोगों की मौत हुई थी, जबकि दुर्घटनास्थल पर मौजूद 29 अन्य लोगों की भी जान चली गई थी।

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्राथमिक रिपोर्ट में कहा गया था कि क्रैश से पहले विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच कटऑफ हो गए थे।

Source link

Related posts

गोंदवारा मारूति स्टील के पास जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में भर्ती शुरू : आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की अहम तारीखें जारी

IND vs SA वनडे मैच : रायपुर पहुंचीं दोनों टीमें

Leave a Comment

error: Content is protected !!