छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Dharamlal Kaushik बने लूट का शिकार, बाइक सवार मोबाइल छीनकर फरार

राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। सोमवार सुबह बदमाशों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष Dharamlal Kaushik को निशाना बनाते हुए उनका मोबाइल फोन लूट लिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास की बताई जा रही है, जहां वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है और संभावित रूटों पर भी जांच की जा रही है।

घटना को लेकर Dharamlal Kaushik ने कहा कि मॉर्निंग वॉक के दौरान कुछ युवक अचानक आए और हाथ से मोबाइल झपटकर भाग निकले। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।

वहीं भाजपा विधायक Purandar Mishra ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग गलत मानसिकता के कारण इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

इस घटना ने राजधानी में बढ़ती स्नैचिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड द्वारा तेलघानी उद्यमियों एवं कृषकों के पंजीयन का प्रारंभ

INI SS 2026 में रायपुर की डॉ. पल्लवी अग्रवाल अखिल भारतीय प्रथम रैंक

रायपुर के एक रिसॉर्ट में गिरी फॉल सीलिंग, 4 घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!