ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में अधिवक्ता रमीज़ खान पर जानलेवा हमला

राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकू.बाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजातालाब इलाके के नूरानी चौक के पास अधिवक्ता रमीज खान पर अज्ञात हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में रमीज खान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता रमीज खान नूरानी चौक के पास मौजूद थे, तभी एक युवक अचानक उनके पास पहुंचा और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी नशे की हालत में था। हमलावर ने रमीज खान पर कई वार किए, जिसमें उनके शरीर पर करीब चार जगह गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाया गया। मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इधर, रायपुर अधिवक्ता संघ के चुनावी माहौल के बीच हुई इस घटना ने वकीलों में चिंता बढ़ा दी है। अधिवक्ता संघ के 18 पदों के लिए 15 मई को मतदान होना है, जबकि 16 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बार 66 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान करने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Source link

Related posts

गरीब नवाज़ मस्जिद, संजय नगर के मुतवल्ली चुनाव में सैय्यद मोहम्मद अली (भोला) की ऐतिहासिक जीत

बढ़ते बिजली बिलों के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, बिजली बिलों को जलाकर किया प्रदर्शन

रायपुर में बदला स्कूल टाइम, गर्मी के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला

Leave a Comment

error: Content is protected !!