छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

ऑक्सीज़ोन पार्क में CCTV लगाने युवा कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

रायपुर के ऑक्सीज़ोन पार्क में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर आज उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवाज़ खान ने किया।

युवा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 19 एकड़ में फैला ऑक्सीज़ोन पार्क शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां रोज़ बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घूमने आते हैं। ऐसे में पार्क में CCTV कैमरे लगाए जाना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की आपराधिक घटना पर रोक लगाई जा सके।

हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रशासन और नगर निगम से मांग की गई कि जल्द से जल्द पार्क में CCTV कैमरे लगाए जाएं। युवा कांग्रेस का कहना है कि कैमरे लगने से लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रहेगा।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवाज़ खान ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर ऑक्सीज़ोन पार्क में CCTV कैमरे नहीं लगाए गए, तो वे पुराने CCTV कैमरे लेकर नगर निगम महापौर को भेंट करेंगे।

Source link

Related posts

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाली सद्भावना रैली, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बिना रेरा पंजीयन प्लॉट बेचने पर डेव्हलपर्स पर 8 लाख रुपये का जुर्माना

ईद से पहले देशभर के मुसलमानों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट बांटेगी भाजपा

Leave a Comment

error: Content is protected !!