छत्तीसगढ़

रायपुर में फूड सेफ्टी का बड़ा एक्शन : 520 किलो अमानक पनीर जब्त, फैक्ट्री सील

रायपुर – खाद्य और औषधि विभाग की टीम ने  केशरी बगीचा रोड, भाठागांव स्थित केएलपी डिंच एंड मिल्क प्रोडक्ट्स में दबिश दे अमानक दशाओं में बनाए गए 520 किलो पनीर को जब्त कर नष्ट करने के बाद फैक्ट्री को सील किया । पनीर फैक्ट्री के मालिक का नाम अभिषेक परासर पिता नरेश परासर बताया गया है।

निरीक्षण के दौरान बीते दो साल से फैक्ट्री संचालित इस फैक्ट्री में पहुंची। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में जिस हालात में पनीर का निर्माण किया जा रहा था, देखकर टीम के सदस्य दंग रह गए।

नाले के किनारे फैक्ट्री संचालित की जा रही है, वहीं फैक्ट्री के भीतर भी कोई साफ-सफाई नजर नहीं आई। पनीर से भरी कई टंकियों में मक्खियां भिनभिना रही थी। यहां   तेल, आटे, दूध पाउडर और चर्बी से पनीर बनाया जा रहा था।  यह चर्बी वनस्पति का है या जानवरों का यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऐसे पनीर को खाने से लोगों के बीमार होने के खतरे को देखते हुए तत्काल पूरे 520 किलो पनीर को जब्त करने के साथ नष्ट किया गया। इसके साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Related posts

बारिश ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, बिलासपुर सुपरफास्ट 4.5 घंटे और उत्कल एक्सप्रेस 4 घंटे लेट

छत्तीसगढ़ विधानसभा की विशेष बैठक कल 18 नवंबर को

नकटी की चारागाह भूमि पर सियासत तेज, मोहम्मद अकबर बोले- क्या सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी हो रही है?

Leave a Comment

error: Content is protected !!